बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, सीएम नीतीश कर रहे आपात बैठक
PATNA : उत्तर बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के हालात को लेकर आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास में जल संसा
✍ Admin
शेयर
PATNA : उत्तर बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के हालात को लेकर आपात बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास में जल संसाधन मंत्री और राज्य के आला अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बाढ़ के हालात की समीक्षा कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=PAIGAW45lHc
मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार के अलावे लगभग सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिव मौजूद हैं। मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक नेपाल और उससे निकलने वाली नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कोसी समूह के साथ-साथ गंडक और बाकी अन्य नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि होने की आशंका है। इसे देखते हुए सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
कोसी बराज से शनिवार को 2 लाख 72 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है। नेपाल के अंदर बारिश से हालात बद से बदतर कर दिए हैं। ऐसे में यह तय है कि नेपाल की तरफ से बिहार में और ज्यादा पानी का डिस्चार्ज आएगा। इसी स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट