ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / big-news / सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को नीतीश कैबिनेट का तोहफा, बढ़ायी गयी...

सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को नीतीश कैबिनेट का तोहफा, बढ़ायी गयी डीजल अनुदान की राशि

28-Aug-2019 01:38 PM

By 9

PATNA: नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में जल संसाधन विभाग में रिसर्च संवर्ग के गठन को मंजूरी दी गई है. इस बैठक में वन एवं पर्यावरण और जलवायु विभाग में 29 नए पदों के सृजन को मंजूरी मिली है. वहीं सुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को नीतीश कैबिनेट ने डीजल अनुदान की राशि बढ़ा दी है. पहले किसानों को डीजल अनुदान के तौर पर 50 रुपए की राशि मिलती थी जिसे बढ़ाकर अब 60 रुपए कर दिया गया है. इसके लिए राज्य  सरकार 300 करोड़ रुपए खर्च करेगी. राज्य में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के मकसद से नीतीश कैबिनेट ने 2340 APHC के गठन को मंजूरी दी है. इसमें 50% आयुर्वेदिक, 30%होम्योपैथिक और 20 % यूनानी डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी.बैठक में सचिवालय सेवा की अलग-अलग शाखाओं के पुनर्गठन करने का भी फैसला लिया गया. साथ ही तिलका मांझी युनिवर्सिटी भागलपुर, मगध युनिवर्सिटी, बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के परियोजना पदाधिकारी और सहायक निर्देशक को छठा वेतनमान देने का फैसला लिया गया. वहीं कोल वितरण नीति के तहत बिहार स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन को 3 साल के लिए कोयला देने की मंजूरी देने का भी फैसला लिया गया. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की जमीन पर परिवहन परिसर बनाने का भी फैसला लिया गया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट