डॉ जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि में बिहार पुलिस की भारी फजीहत, गार्ड ऑफ ऑनर में एक भी रायफल से नहीं चली गोली, CM के सामने हुआ वाकया
PATNA: नीतीश कुमार की बहादुर पुलिस ने आज पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि में राजकीय सम्मान की भद्द पिटवा दी. राजकीय सम्मान के साथ हो रहे अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर देने
✍ Admin
शेयर करें
PATNA: नीतीश कुमार की बहादुर पुलिस ने आज पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि में राजकीय सम्मान की भद्द पिटवा दी. राजकीय सम्मान के साथ हो रहे अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर देने आये पुलिस जवानों की रायफल से गोली ही नहीं चली. पुलिस के 22 में से 22 यानि सारे रायफल फुस्स हो गये. ये वाकया तब हुआ जब नीतीश कुमार खुद वहां मौजूद थे.
पुलिस ने सरकार को शर्मसार किया
दरअसल राज्य सरकार ने पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला लिया था. सुपौल के बलुवा में डॉ मिश्र के पैतृक गांव में आज दोपहर अंतिम संस्कार की रस्म हो रही थी. वहां सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे. इसी दौरान पुलिस जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देना था. राजकीय संस्कार के दौरान पुलिस जवान फायरिंग कर आखिरी सलामी देते हैं. पुलिस के 22 जवान रायफल लेकर तैयार थे. लेकिन जैसे ही गोली चलाने की बारी आयी सारे रायफल फुस्स निकल गये. एक भी रायफल से गोली ही नहीं चली. वहां मौजूद नीतीश कुमार भी ये नजारा देखकर हैरान रह गये.
राजद विधायक ने की जांच की मांग
डॉ मिश्र के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद राजद विधायक यदुवंश यादव ने इसे डॉ मिश्र के साथ साथ पूरे बिहार का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिये. क्या नीतीश की यही पुलिस अपराधियों से लोगा लेगी.