ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / big-news / 12 साल बाद बांग्लादेश की जेल से रिहा हुआ दरभंगा का लाल सतीश,...

12 साल बाद बांग्लादेश की जेल से रिहा हुआ दरभंगा का लाल सतीश, परिवार में खुशी की लहर, स्वागत की जोरदार तैयारियां

12-Sep-2019 03:32 PM

By 9

DARBHANGA: आखिरकार बांग्लादेश की जेल में 12 साल गुजारने के बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया है. सतीश को भारत-बांग्लादेश के दर्शाना गेडे बॉर्डर से रिहा कर दिया गया है. सतीश की रिहाई से परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है और पूरा गांव उसके स्वागत की तैयारियों में लगा है. दर्शना बॉर्डर पर बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश ने सतीश को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स को सौंपा. इस दौरान सतीश का छोटा भाई मुकेश भी अपने बड़े भाई की अगुवानी करने सीमा पर मौजूद था. बता दें कि साल 2008 में बीमार सतीश को इलाज के लिए पटना लाया गया था. इस दौरान मानसिक तौर पर विक्षिप्त सतीश अचानक से पटना से गायब हो गया था. परिजनों ने उसे ढूंढने की तमाम कोशिशें की लेकिन उसका पता नहीं चल सका. सतीश के भाई मुकेश ने अपने भाई की बरामदगी को लेकर सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की  लेकिन इसका कुछ भी नतीजा नहीं निकला. आखिरकार थक हार कर मुकेश ने इसी साल जुलाई महीने में मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर को पत्र लिखा. दफ्तुआर ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए सतीश की रिहाई को लेकर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, पीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा. मानवाधिकार कार्यकर्ता दफ्तुआर की यह पहल रंग लाई और कोशिशों के बाद बांग्लादेश ने उसे जेल से रिहा करने का फैसला किया. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट