PATNA : नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे रालोसपा के नेताओं को विरोध जताना भारी पड़ गया। दरअसल बिहार में खराब कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरने निकले रालोसपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका लेकिन पुतला फूंकने के दौरान आग की लपटें इतनी तेजी से निकली की रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव उपेंद्र निषाद का चेहरा झुलस गया। रालोसपा के यह नेता वीरचंद पटेल पथ स्थित अपने प्रदेश कार्यालय से निकल कर आयकर गोलंबर पर पुतला दहन के कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के पुतले में आग लगाई लेकिन इसी दौरान उपेंद्र निषाद के चेहरे तक आग की लपटें पहुंच गई। राहत की बात यह रही कि रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव को इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट