Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन
20-Sep-2019 12:34 PM
By Rahul Singh
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए गठबंधन को अटूट बताया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि गठबंधन मजबूत है और विधानसभा चुनाव में इसका सबको सबूत मिल जाएगा। बीजेपी के अंदर खाने से मिल रही नसीहत पर नीतीश कुमार ने जमकर पलटवार किया है।
नीतीश कुमार ने कहा है कि जो लोग भी गठबंधन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें विधानसभा चुनाव के बाद सबक मिल जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा है कि घचपच करने वालों का बहुत बुरा हाल होने वाला है। बीजेपी के किसी नेता का नाम लिए बगैर नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों की आदत बेवजह बोलने की होती है। ऐसे नेताओं को यह नहीं पता होता कि चुनाव के समय उनके क्षेत्र में क्या हो रहा है।
नीतीश कुमार ने दावा किया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगा। बीजेपी के बड़बोले नेताओं पर हमला बोलने के साथ नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं को भी कम बोलने की नसीहत दी। मजाकिया लहजे में केसी त्यागी का नाम लेते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल दिल्ली में बैठकर भी सब मुद्दों पर बयान दिया जा रहा है, इससे बचने की जरूरत है। आपको बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति में जाने की सलाह दी थी। साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में एनआरसी लागू किए जाने की मांग रखी थी जिसका बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा, गोपाल नारायण सिंह और बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुशवाहा ने भी समर्थन किया था। बीजेपी नेताओं की तरफ से हो रही बयानबाजी पर नीतीश कुमार का सब्र टूट गया और जेडीयू के राज्य परिषद की बैठक में उन्होंने खुले मंच से सबको जमकर खरी-खोटी सुनाई।