तेजप्रताप को कोर्ट में बताना होगा गांजा और घाघरा-चोली का राज, कल होगी सुनवाई
PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या के हाईप्रोफाइल तलाक मामले में कोर्ट में 8 अगस्त सुनवाई होगी. तलाक मामले में तेजप्रताप और ऐश्वर्या दोनों ने अपना अपना पक्ष कोर
✍ Admin
शेयर करें
PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या के हाईप्रोफाइल तलाक मामले में कोर्ट में 8 अगस्त सुनवाई होगी. तलाक मामले में तेजप्रताप और ऐश्वर्या दोनों ने अपना अपना पक्ष कोर्ट को सौंप दिया है.
https://youtu.be/bI3rBvkE47s
गांजा और घाघरा चोली से क्या नाता?
तेजप्रताप यादव को लेकर अब तक खामोश रहीं ऐश्वर्या ने सनसनीखेज खुलासा किया है. ऐश्वर्या ने तेजप्रताप यादव पर आरोप लगाया है कि वो गांजा के नशे में घाघरा चोली पहनकर खुद को राधे का अवतार बताते हैं तो कभी गांजा को भोले बाबा का प्रसाद बताकर शंकर का अवतर बताते हैं.
तेजप्रताप ने भी लगाए हैं ऐश्वर्या पर कई आरोप
तेजप्रताप यादव ने तलाक की अर्जी में ऐश्वर्या पर कई आरोप लगाए हैं. तेजप्रताप यादव ने कहा था कि ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रीका राय को छपरा से लोकसभा का टिकट दिलवाले के लिए दबाव बनाती हैं.
गुरुवार को कोर्ट में स मसले पर सुनवाई होगी. हालांकि इस बहस में तेजप्रताप यादव और ऐश्वार्या का रहना आवश्यक नहीं है. दोनों के वकील अपने अपने पार्टी के मुवक्किल का पक्ष रखेंगे.