नरेंद्र मोदी के आशिक थे राम जेठमलानी, बर्थडे के दिन एक्टर धर्मेंद्र को किया था किस
NEW DELHI : देश के जाने माने वकील राम जेठमलानी का आज निधन हो गया लेकिन जेठमलानी एक ऐसे शख्सियत थे जिनका पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहा. जेठमलानी की एक तस्वीर कुछ साल
✍ Admin
शेयर
NEW DELHI : देश के जाने माने वकील राम जेठमलानी का आज निधन हो गया लेकिन जेठमलानी एक ऐसे शख्सियत थे जिनका पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहा. जेठमलानी की एक तस्वीर कुछ साल पहले खूब वायरल हुई थी जिसमे जेठमलानी ने धर्मेंद्र को किस कर लिया था. 14 सितंबर को धर्मेंद्र जेठमलानी के जन्मदिन के मौके पर उनको बधाई देने गए थे इस दौरान राम जेठमलानी ने धर्मेंद्र को किस कर लिया था.
आपको बता दें राम जेठमलानी अपने बयानों के कारण भी अक्सर सुर्खियों में रहे हैं. राम जेठमलानी ने एक इंटरव्यू में तो यहां तक कह दिया था कि मैं नरेंद्र मोदी का आशिक हूं. देश के जाने माने वकील राम जेठमलानी ने एक बार संजय दत् को लेकर भी बयान दिया था कि उस वक्त टाडा केस में फंसे संजय दत्त को लेकर राम जेठमलानी ने कहा था वह पार्लियामेंट के सदस्य बनने के योग्य नहीं हैं और यदि कोई भी राजनीतिक पार्टी उन्हें बतौर उम्मीदवार चुनती है तो यह पूरी तरह से देश की सुरक्षा से खिलवाड़ होगा. आखिर में मुझे यह आत्म संतोष रहेगा कि मैंने देश को चेतावनी दी थी.