ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / trending / पीएम मोदी पर भोजपुरी में बनेगी फिल्म, पवन सिंह या खेसारी नहीं बल्कि...

पीएम मोदी पर भोजपुरी में बनेगी फिल्म, पवन सिंह या खेसारी नहीं बल्कि ये होंगे हीरो, पढ़े रिपोर्ट

09-Sep-2019 04:20 PM

By 7

PATNA : बॉलीवुड में फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के बाद अब भोजपुरी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर फिल्म बनने वाली है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक की कहानी में नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर 2014 में उनके प्रधानमत्री बनने तक का सफर को दिखाया गया था. जिसमे दिखाया गया था कि बचपन में मोदी चाय बेचते थे. तिरंगे और आर्मी को जहां देखते वहीं सल्यूट करते थे. बड़े हुए तो घर संसार त्याग कर सन्यासी बन गए और पहाड़ों के बीच धार्मिक गुरु ने उन्हें कहा कि उन्हें देश और लोगों कि सेवा करनी चाहिए और वापस आकर उन्होने संघ का प्रचार शुरू किया और धीरे-धीरे प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय किया. ऐसी ही एक मूवी अब पीएम मोदी की भोजपुरी में बनने वाली है. ओमंग कुमार की निर्देशन वाली 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है लेकिन भोजपुरी में बनने वाली फिल्म में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह या सुपर स्टार खेसारी लाल यादव नहीं होंगे बल्कि भाजपा के सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन पीएम मोदी की भूमिका में होंगे. मोदी जैसी शख्सियत की भूमिका निभाने के लिए खुद रवि किशन ने आत्मिविश्वास के साथ इक्षा जताई है. फिल्म अभिनेता और गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी सांसद रवि किशन पीएम नरेंद्र ने मोदी पर फिल्म बनाने की बात करते हुए कहा कि बिहार सरकार से आग्रह है कि भोजपुरी मल्टीप्लेक्स में एक स्क्रीन पर भोजपुरी फिल्में चलाया जाना अनिवार्य कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से मेरा अनुरोध रहेगा कि जैसे महाराष्ट्र में मल्टीप्लेक्स में मराठी फिल्म दिखाना कम्पलसरी है. उसी तरह बिहार के भी मल्टीप्लेक्स में भोजपुरी को अनिवार्य कर देना चाहिए. रवि किशन ने पटना के बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही. उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी पर फिल्म बनाएंगे तो नाचने-भागने का काम नहीं करेंगे, सिर्फ रियलिस्टिक फिल्म बनाएंगे.