ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / trending / पवन सिंह से परेशान अक्षरा सिंह के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द आने वाली...

पवन सिंह से परेशान अक्षरा सिंह के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द आने वाली है उनकी 'डोली'

05-Sep-2019 06:00 PM

By 7

DESK : भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie) के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) के विवादित मामले में एक नया मोड़ आया है. अक्षरा सिंह की ओर से पवन सिंह के ऊपर मर्डर की धमकी और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप बाद करियर में दखल देने का भी गंभीर आरोप लगाया गया था. लेकिन अब अक्षरा सिंह से जुड़ी हुई एक राहत की खबर सामने आई है. अक्षरा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि अक्षरा सिंह की 'डोली' जल्द आने वाली है. बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और भोजपुरी गायक से हीरो बने रितेश पांडे की फिल्म 'डोली' आने वाली है. दोनों ने उत्तर प्रदेश के मनोरम में फिल्म 'डोली' की शूटिंग शुरू कर दी है. मंजुल ठाकुर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इस जोड़ी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जाएगी. अक्षरा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'डोली' एक महिला-केंद्रित कहानी है. जो लव, इमोशन, एक्शन और अच्छे गानों से भरी है. फिल्म के लिए साइन अप करते हुए अक्षरा ने अपने को-एक्टर रितेश पांडेय के काम की भी प्रशंसा की. उन्होंने यह भी कहा कि वह एक बड़े कलाकार हैं और सेट पर उनकी समझ अच्छी है. फिल्म उनके फैंस और दर्शकों को काफी पसंद आएगी. मेरे गाने रिलीज नहीं होने दिए जा रहे हैं – अक्षरा बता दें कि बीच में अक्षरा ने पवन सिंह के ऊपर करियर में दखल देने का आरोप आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि ‘कई चैनल्स पर मेरे गाने रिलीज नहीं होने दिए जा रहे हैं, लेकिन मैं इसके लिए लड़ती रहूंगी. मुझे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है. भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie) के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirahua) ने इस मामले पर अक्षरा का खुल कर समर्थन किया था. मशहूर अदाकारा स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) और भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात रख चुकी हैं. बता दें कि अक्षरा सिंह ने मुंबई के मलाड में स्थित मालवणी पुलिस स्टेशन में अभिनेता पवन सिंह के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.