ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / trending / पटना : ट्रैफिक नियम की नकेल में फंस गए हवलदार साहेब, कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स...

पटना : ट्रैफिक नियम की नकेल में फंस गए हवलदार साहेब, कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स के पास कर्ज लेकर भरना पड़ा जुर्माना

15-Sep-2019 01:54 PM

By 7

PATNA : नए ट्रैफिक नियम की नकेल में खाकी वाले भी फंस रहे हैं. राजधानी में कुछ लोग अचानक बाइक सवार हवलदार पर उस वक्त टूट पड़े. जब वह बीना हेलमेट पहने गाड़ी चला रहे था. हेलमेट नहीं पहनने पर हवलदार को पकड़कर लोगों ने ट्रैफिक बूथ पर ले गए और चालान काटने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया. काफी देर तक हुए हंगामे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने पर हवलदार का एक हजार रुपये का चालान काटा. जिसे हवलदार को अपने एक साथी से कर्ज लेकर जुर्माना भरना पड़ा. घटना पीरबहोर थाना इलाके के कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स की है. जहां पकड़ो-पकड़ो का शोर मचाते हुए कुछ लोग बाइक पर सवार हवलदार पर टूट पड़े. चालान काटने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर हवलदार को अपने एक साथी से पैसा लेकर जुर्माना भरना पड़ा. इसके बाद हंगामा शांत हुआ. हवलदार सुरेंद्र कुमार पीएमसीएच टीओपी में पदस्थापित हैं. वह पीएमसीएच टीओपी लौट रहे थे. कारगिल चौक के पास लिफ्ट लेकर वे एक व्यक्ति के बाइक के पीछे बैठ गए. बाइक सवार कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स से जैसे ही आगे बढ़ा, लोगों की नजर हवलदार पर पड़ गई.