ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / trending / पटना में वाहन चेकिंग पर रोक लगी, जुर्माने के बजाय जागरूकता अभियान चलाएगी...

पटना में वाहन चेकिंग पर रोक लगी, जुर्माने के बजाय जागरूकता अभियान चलाएगी पुलिस

14-Sep-2019 06:01 PM

By 7

PATNA : नए ट्रैफिक नियमों को लेकर पटना पुलिस के रवैये पर लगातार सवाल उठने के बाद राजधानी पटना में वाहन चेकिंग अभियान को तत्काल रोक दिया गया है। प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में ये फैसला लिया गया। पुलिस फिलहाल जुर्माना लगाने के बजाय जागरूकता अभियान चलाएगी। वाहन चेकिंग पर तत्काल रोक प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर के दफ्तर में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक में पटना के DM और ट्रैफिक SP के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद थे। बैठक में वाहन चेकिंग अभियान की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने तत्काल वाहन चेकिंग अभियान को स्थगित करने का फैसला लिया गया। अधिकारियों ने पुलिस पर लग रहे आरोपों पर भी चर्चा की। जागरूकता अभियान चलाएगी पुलिस राजधानी पटना में पुलिस फिलहाल वाहन चेकिंग के बजाय जागरूकता अभियान चलाएगी। लोगों को हेलमेट लगाकर चलने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन का कागजात सही कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों को प्रदूषण सर्टिफिकेट मिलने में हो रही परेशानी पर भी विचार किया। इसे दूर करने के लिए तत्काल प्रदूषण नियंत्रण केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला लिया गया। राज्य सरकार जुर्माना घटाने पर विचार कर रही उधर परिवहन मंत्री संतोष निराला कह चुके हैं कि राज्य सरकार दूसरे राज्यों की तरह जुर्माना कम करने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि कई राज्यों ने नए ट्रैफिक नियमों के तहत लगने वाले जुर्माने को कम कर दिया है।