पटना : टॉयलेट में चलता है सरकारी ऑफिस, बाथरूम में बैठकर टॉयलेट सीट पर रखी फाइलें साइन करने को मजबूर अधिकारी, देखें वीडियो
PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों चौंका कर रख दिया है. दरअसल राजधानी के अंदर शौचालय में सरकारी ऑफिस चलाया जा रहा है. लोगों को हैरान करने वाली ये तस्वीरें कंकड़
✍ Admin
शेयर करें
PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों चौंका कर रख दिया है. दरअसल राजधानी के अंदर शौचालय में सरकारी ऑफिस चलाया जा रहा है. लोगों को हैरान करने वाली ये तस्वीरें कंकड़बाग नगर निगम कार्यालय सेसामने आई हैं. जहां टॉयलेट सीट पर रखी फाइलों को बाथरूम में बैठ कर अधिकारी साइन करने को मजबूर हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=2eEx-B0WomE
कंकड़बाग नगर निगम का कार्यालय शौचालय में चल रहा है. कार्यपालक अभियंता से लेकर हर छोटे-बड़े अधिकारी इस माहौल में काम करने को मजबूर हैं. एक व्यक्ति ने बताया कि इससे पहले कार्यालय कर्पूरी ठाकुर रोड में था. उसके बाद अचानक कमिश्नर के आदेश पर कंकड़बाग नगर निगम का कार्यालय में शिफ्ट किया गया.
इस खबर को लेकर जानकारी मिली है कि बड़ा बाबू, एक्सक्यूटिव अफसर के साथ-साथ कई अधिकारी बाथरूम में बैठकर काम करने को मजबूर हैं. कंप्यूटर और फाइलें टॉयलेट सीट पर रखी गई हैं.
पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट