नीतीश का नया फरमान, पटना और बिहार म्यूजियम के बीच बनेगी सुरंग
PATNA: अपने फैसलों से सबको चौकानेवाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब नया फरमान जारी किया है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पुराने पटना म्यूजियम और नवनिर्मित बिहार म्यूजियम
✍ Admin
शेयर
PATNA: अपने फैसलों से सबको चौकानेवाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब नया फरमान जारी किया है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पुराने पटना म्यूजियम और नवनिर्मित बिहार म्यूजियम के बीच कनेक्टिविटी बनाने के लिए सुरंग बनाएं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने इस फैसले की जानकारी खुद विधानसभा चैंबर में बातचीत के दौरान मीडिया कर्मियों को दी। नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार की कोशिश होगी कि एक ही टिकट पर लोग दोनों म्यूजियम धूम लें.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पुराने और नए म्यूजियम के बीच लोग आसानी से मूवमेंट कर सकें इसके लिए अंडर ग्राउंड वे यानी सुरंग बनाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो और नालों के बीच से बचते हुए इस सुरंग का निर्माण कराया जाएगा।
पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट