ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...

Home / trending / इंसानियत बची हो तो सुनिये नीतीश जी-DGP साहब, इस मासूम लड़की की गुहार,...

इंसानियत बची हो तो सुनिये नीतीश जी-DGP साहब, इस मासूम लड़की की गुहार, MLA अरूण यादव ने दरिंदगी की, आपकी पुलिस ने मोटा पैसा खाकर मामले को दबा दिया

05-Sep-2019 04:19 PM

By 13

DESK: नीतीश बाबू और डीजीपी साहब अगर आपके अंदर की इंसानियत जिंदा हो तो सुनिये 12 साल की इस मासूम दलित लड़की की गुहार. सुनिये किस दरिंदगी को झेला है इस मासूम ने. एक विधायक अरूण यादव ने इस मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की और उससे भी हैवान आपकी आरा पुलिस निकली जिसने पैसे लेकर पूरे मामले को ही रफा-दफा कर दिया. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वो मासूम बच्ची खुद कह रही है. कौन है ये मासूम लड़की ये वही मासूम लड़की है जिसे एक सरकारी आवासीय स्कूल से अगवा कर जबरन देह व्यापार कराया जाता रहा. आरा के बहुचर्चित सेक्स रैकेट मामले की शिकार लड़की यही है. दो महीने पहले किसी तरह ये लड़की दरिंदों के चंगुल से भागकर पुलिस के पास पहुंची थी. पुलिस के सामने इस लड़की ने बयान दिया. लड़की से जबरन देह व्यापार कराने वाली अनिता देवी पकड़ी गयी तो उसने भी बयान दिया. इस मासूम बच्ची को पटना में RJD के विधायक अरूण यादव के पास भेजा गया था. दो महीने हो गये आपकी पुलिस ने अरूण यादव की ओर नजर तक नहीं उठाया. इसका कारण क्या है ये लड़की खुद बता रही है. इस नाबालिग पीड़िता की बातों से इंसानो का कलेजा कांप उठेगा अगर कोई इंसान हो तो इस मासूम बच्ची के बयान से उसका कलेजा चाक-चाक हो जायेगा. लेकिन सुशासन के वर्दीधारियों को शायद अब इंसानों की जमात में नहीं रखा जा सकता. ये मासूम सीधा बोल रही है विधायक अरूण यादव ने उसके साथ बलात्कार किया. बालू के साथ साथ अवैध हथियार के आरोपी अरूण यादव के पास कितना पैसा है और उस पैसे के दम पर कौन-कौन खरीदा जा सकता है. ये मासूम खुद बता रही है. पीड़िता खुद बता रही है पुलिस को खरीद लिया गया है. अरूण यादव के गुंडों ने आकर उससे जबरन सादे कागज पर साइन करा लिया है. उसे जान मारने की धमकी दी जा रही है. पुलिस ने इस केस के दूसरे आरोपियों को तो गिरफ्तार किया लेकिन अरूण यादव की ओर झांका तक नहीं. पीड़ित लड़की के बयान से सब साफ है. https://youtu.be/dPJzuiC6-LA यही सुशासन है सुशासन की सही परिभाषा यही है. आरा पुलिस की कमान किसके हाथों में है ये जगजाहिर है. एक अणे मार्ग से उनका कितना क्लोज रिलेशन रहा है ये भी सर्वविदित है. लिहाजा अगर अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से सिर्फ आरा पुलिस पर ही नहीं बल्कि पुलिस के उपर बैठे लोगों पर सवाल उठेंगें ही.