ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / trending / महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस वाले से की थी लव...

महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस वाले से की थी लव मैरिज

04-Sep-2019 07:38 PM

By 7

DESK : प्यार, परिवार और परेशानी की कई घटनाओं के बारे में आपने जरूर जाना और सुना होगा. लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल यह एक लव स्टोरी है महिला कांस्टेबल और उसके पुलिकर्मी पति की. दोनों ने अपने प्रेम प्रसंग के रिश्ते को पति पत्नी के रिश्ते का नाम दिया. दोनों की जिंदगी अच्छी कट रही थी लेकिन अचानक एक ऐसी ट्रेजिडी हुई की उनका परिवार बर्बाद हो गया. महिला कांस्टेबल ने पहले तो पुलिस वाले से लव मैरिज की और अब उसने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली है. उनके दो बेटे हैं लेकिन परिवार की खुशियां उजड़ गई हैं. पूरी घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा की है. जहां एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतका की पहचान रानू धुर्वे के रूप में हुई है. वह सारागांव थाने में तैनात थी. बता दें कि उसने करौवाडीह जैजैपुर निवासी सनी जोशी से लव रिलेशनशिप के बाद 2011 में रानू ने शादी की थी. बाद में दोनों जांजगीर आ गए थे. उनके दो बेटे भी हैं. एक 6 साल का है तो दूसरा डेढ़ साल का है. वे सारागांव में ही किराए के मकान में रहते हैं. मृतका का पति भी पुलिस कांस्टेबल है. अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल रानू धुर्वे कुछ दिन पहले एक माह की छुट्‌टी पर थी. इस दौरान वह दोनों बच्चों को लेकर अपने रिश्तेदारों के साथ घूमने मनाली गई थीं. वहां से लौटने के बाद सनी और रानू के बीच विवाद होने लगा था. कांस्टेबल रानू ने ये बात अपने साथ काम करने वालों को भी बताई थी. बता दें कि मृतिका रानू के पति सनी जोशी की पोस्टिंग डायल 112 में है. मंगलवार को वह अपनी ड्यूटी पर थी. तभी दोपहर 12 बजे के आसपास रानू के पास किसी का फोन आया और वह थाने से निकलकर अपने घर आ गईं. फिर वह वापस थाने नहीं लौटीं. रानू के पति सनी अपनी ड्यूटी खत्म कर दोपहर 2 बजे के बाद अपने घर पहुंचे तो एक कमरे में रानू फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर रानू ने अचानक सुसाइड क्यों किया. उसके पति से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है.