ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / trending / फेसबुक पर मिली अमेरिकी लड़की से स्कूटर मैकेनिक ने रचाई शादी, सास बोली...

फेसबुक पर मिली अमेरिकी लड़की से स्कूटर मैकेनिक ने रचाई शादी, सास बोली - भाषा समझ में नहीं आती लेकिन बहू बहुत खूबसूरत है

28-Aug-2019 04:49 PM

By 7

DESK : फेसबुक पर दोस्ती कर शादी रचाने के कई कहानियों के बारे में आपने जरूर सुना होगा. ऐसी ही एक लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें इंडियन स्कूटर मैकेनिक ने एक अमेरिकी लड़की से शादी रचा ली है. हर कोई इस खबर को जानकार हैरान है. लड़के के परिजन भी अमेरिकी बहू को पाकर बहुत खुश हैं. महज 7 महीने पहले हुई थी फेसबुक पर दोस्ती दरअसल पूरी घटना पंजाब के अमृतसर की है. जहां एक अमेरिकी युवती एक स्कूटर मैकेनिक का हाथ थाम कर शादी के बंधन में बंध गई. बताया जा रहा है कि महज 7 महीने पहले ही दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर एक दूसरे के नंबर एक्सचेंज किये. इसके बाद उन दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया. स्कूटर मैकेनिक के पास अमेरिका जाने के नहीं थे पैसे, लड़की पहुंच गई इंडिया स्कूटर मैकेनिक पवन कुमार ने बताया कि एक एमिली नाम की लड़की ने मुझे फेसबुक पर र‍िक्वेस्ट भेजी. मैंने वह एक्सेप्ट कर ली और फिर हम दोनों की बातचीत होने लगी. 7 महीने बाद एमिली ने उससे शादी का प्रपोजल रखा लेकिन उसने इतनी दूर अमेर‍िका में जाने के लिए पैसे की कमी बताई. आखिरकार अमेरिकी लड़की ने खुद ही कदम उठाया और अमृतसर पहुंच गई. यहां पवन के साथ हिन्दू रीति रिवाज से शादी की. विदेशी लड़की एमिली इस शादी के बाद काफी खुश है. उसका कहना है कि वह खुशी-खुशी पवन के साथ रहेगी. भाषा समझ में नहीं आती लेकिन बहू बहुत खूबसूरत है - सास पवन की मां का कहना है कि उन्हें खुशी है कि बेटे ने एक अमेरिकी लड़की से शादी की है. हालांकि, उन्हें उसकी भाषा समझने में परेशानी जरूर आती है लेकिन वह बहुत खूबसूरत है. धीरे-धीरे वह उस भाषा को समझने लगेगी. पवन के पिता शेर चंद का भी मानना है कि अगर बच्चे खुश हैं तो वह भी खुश हैं.