DELHI : जम्मू कश्मीर को लेकर गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग शुरू हो गई है। इस हाई लेवल मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह के अलावे एनएसए अजीत डोभाल और गृह सचिव राजीव गावा भी मौजूद हैं। बैठक पर किन मुद्दों पर चर्चा हो रही है यह अब तक साफ नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में सरकार की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के बाद जो हालात बने हैं उसके ऊपर केंद्रीय गृह मंत्री एनएससी और अन्य अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। इस बीच खबर यह है कि केंद्रीय गृह मंत्री कल यानी सोमवार को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन संशोधन विधेयक पेश करेंगे जिसमें आर्थिक आधार पर 10 फ़ीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।