ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / trending / जेल में बंद गैंगस्टर ने एयर होस्टेस से की लव मैरिज, एयरपोर्ट से...

जेल में बंद गैंगस्टर ने एयर होस्टेस से की लव मैरिज, एयरपोर्ट से गिरफ्तार होने के बाद पुलिस कस्टडी में लेने पड़े फेरे

27-Aug-2019 04:35 PM

By 7

DESK : एक ऐसी अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. जेल में बंद एक गैंगस्टर ने एयर होस्टेस से लव मैरिज की है. कोर्ट ने विवाह के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यानि 7 घंटे की अनुमति दी. पुलिस कस्टडी में रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न हुई. पूरी घटना राजस्थान की है. जहां जोधपुर जेल में बंद हरियाणा के करनाल जिले के गैंगस्टर विक्का ने पुलिस कस्टडी में एयर होस्टेस प्रेमिका से शादी रचाई. चिकित्सक सुनील चांडक और बिजनेसमैन मनीष जैन से रंगदारी मांगनेे और घर पर फायरिंग के आरोप में जेल में बंद करनाल के विक्रमजीत सिंह ने कोर्ट की अनुमति से पुलिस कस्टडी में प्रेमिका गुरजीत कौर से रविवार को शादी की. उसने पाल रोड स्थित चिकित्सक के घर पर फायरिंग के कुछ ही घंटों बाद 50 लाख रुपए देने की धमकी दी थी. फायरिंग के बहुचर्चित मामलों में विक्रम भी आरोपी है. पिछले लंबे समय से वह जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है. दो साल पहले उसे दिल्ली के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. तब से वह जेल में ही है. उसके खिलाफ ट्रायल भी चल रही है. रविवार को विक्रमजीत को पुलिस कस्टडी में पाबूपुरा आर्य समाज ले जाया गया. जहां गुरजीत कौर दुल्हन के रूप में तैयार थी. शादी की खबर काफी गोपनीय रखी गई थी. शादी होने के बाद कुछ समय दूल्हा-दुल्हन साथ में रहे. बाद में निर्धारित समय पर आरोपी जेल पहुंच गया. विक्रमजीत मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले का रहने वाला है. वह इटली में भी रहता था. फायरिंग की घटना के कुछ समय पहले ही भारत आया था. मिली जानकारी के मुताबिक वह इटली में पिज्जा बनाने का काम करता था.