ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / trending / 52 साल के नकली IPS रिक्शेवाले को 18 साल की लड़की से हुआ...

52 साल के नकली IPS रिक्शेवाले को 18 साल की लड़की से हुआ प्यार, फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड के लिए पत्नी को छोड़ा

03-Sep-2019 08:18 PM

By 7

DESK : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे जानने के बाद लोग अपनी दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. दरअसल 52 साल के एक रिक्शेवाले को 18 साल की लड़की से प्यार हो गया. लड़की को बोला कि वह आईपीएस अफसर है. रिक्शेवाला फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड के चक्कर में अपनी पत्नी को भी नजरों से दूर करने लगा. भोजपुरी मूवी निरहुआ रिक्शावाला के बारे में आपने जरूर सुना होगा लेकिन ये लव स्टोरी मूवी की स्टोरी से बिलकुल अलग है. इसमें रिक्शेवाले को एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि 3000 लड़कियों से प्यार हो गया. दरअसल 52 साल का रिक्शावाला लव के नाम पर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया करता था. यूपी के बरेली में जावेद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर खुद को आईपीएस नूरूल हसन बताकर करीब 3 हजार लड़कियां से दोस्ती की और उनसे चैट कर उनकी न्यूड फोटो मांगने लगा. फेसबुक प्रोफाइल पर जावेद ने आईपीएस नूरूल हसन के नाम से फेक आईडी बनाई और जल्दी ही उसके अकाउंट पर कई हजार दोस्त बन गए. इनमें लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा थी. जिसमें ज्यादातर लड़कियां युवती थीं. उनकी उम्र 18 से 30 की थी. पुलिस की गिरफ्त में आए रिक्शाचालक जावेद ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसे मुंबई से लेकर बरेली तक की दर्जन भर लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव भेजे और इस दौरान वो उनसे अश्लील बातें भी करने लगा. इतना ही नहीं हाई स्कूल फेल जावेद ने थोड़ी बहुत अंग्रेजी भी सीख ली थी ताकि किसी लड़की को उस पर शक ना हो. जावेद न सिर्फ एक समय में कई लड़कियों से फेसबुक पर चैट किया करता था बल्कि उनसे न्यूड तस्वीरें भी मांगता था और कई लड़कियों ने तो ऐसी तस्वीर उसे भेजी भी थी. पुलिस के हत्थे चढ़े जावेद के मोबाइल फोन को जब खंगाला गया तो उसके वर्तमान में 16 लड़कियों के साथ चैटिंग की बात सामने आई जिसमें कई लड़कियों से वो अश्लील बातें कर रहा था न्यूड तस्वीरें भी मंगवाई थी. हालांकि उसकी सच्चाई जानने के लिए जब कोई युवती उसे वीडियो कॉल करती थी तो वो उसे रिसीव नहीं करता था. इतना ही नहीं जावदे की पत्नी को भी उसकी इस हरकत का पता था और गुस्से में वो अपने पति का पांच मोबाइल फोन तोड़ चुकी थी क्योंकि उसने फोन में कई लड़कियों की न्यूड तस्वीर देख ली थी. जवान बेटे का पिता होने के बाद भी ऐसी हरकत को लेकर उसकी पत्नी काफी परेशान रहती थी. जावेद काम धंधा छोड़कर हमेशा लड़कियों से चैट करने में लगा रहता था. फिलहाल पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस ने लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है.