ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री

Home / trending / दूसरे राज्य में भी बना सकते हैं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, चाहिए ये जरुरी...

दूसरे राज्य में भी बना सकते हैं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, चाहिए ये जरुरी डॉक्यूमेंटस

13-Sep-2019 04:01 PM

By 3

DELHI : नए मोटर व्हिकल एक्ट के लागू होने के बाद से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की बाढ़ आ गई है. पर ऐसे लोगों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है जो किसी दूसरे राज्य में रह रहे हैं और वहीं से ड्राइविंग लाइसेंस बनाना चाह रहे हैं. बता दें कि बिहार के ही कई ऐसे युवा हैं जो दूसरे राज्य में जॉब करते हैं और किराए के घर में रहते हैं. ऐसे में उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि लाइसेंस बनाने के समय जरुरी दस्तावेज पर मूल पता दर्ज होता है और उन्हें ऑफिस से मूल प्रदेश से ही डीएल बनवाने की सलाह देकर लौटा दिया जाता है. मगर एक रिपोर्ट के अनुसार दूसरे राज्य में रह रहे लोग भी वहां ड्राइविंग लाइसेंस बना सकते हैं, इसके लिए उनके पास कुछ जरुरी कागजात होना आवश्यक है. ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले के पास रजिस्टर्ड रेंट अग्रीमेंट होना चाहिए और इसके साथ ही जिस कंपनी में जॉब कर रहा है उस कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से जारी लेटर व कंपनी का आई कार्ड होना आवश्यक है. पर आम लोग इसकी जानकारी न होने के चलते परेशान हो रहे हैं.