ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / trending / कुत्तों की रचाई गई शादी, दुल्हन को ले जाने आये सैकड़ों बाराती, जमकर...

कुत्तों की रचाई गई शादी, दुल्हन को ले जाने आये सैकड़ों बाराती, जमकर लिया दावत का मजा

01-Sep-2019 03:54 PM

By 7

DESK : इंसानों में शादी की परंपरा आम बात है. आपने इंसानों की शादियां भी बहुत तरीकों से देखी होंगी लेकिन एक ऐसी अनोखी शादी का मामला सामने आया है. जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल एक कुत्ते जोड़े की शादी बड़े ही धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ करवाई गई है. जिसमें उम्मीद से ज्यादा सैकड़ों की संख्या में बारातियों ने हिस्सा लिया. बारातियों ने जमकर दावत का मजा भी लिया. आपने शादियां बहुत देखी होंगी और कई शादियों में बारात में शामिल होने का मौका भी मिला होगा लेकिन क्या आप किसी कुत्ते और कुतिया की शादी में बाराती बनेंगे. ऐसा इनलोगों ने भी नहीं सोचा होगा लेकिन इनलोगों ने कुत्ते की बारात में शहनाई और डीजे खूब बजाया. कुतिया के पास पहुंचे बारातियों का बहुत शानदार ढंग से स्वागत भी किया गया. सेहरा पहने दूल्हा कुत्ते और पैरों में मेहंदी लगाए दुल्हन कुतिया की जोड़ी को देखने के लिए भीड़ बहुत ही उत्साहित दिख रही थी. पूरी घटना उत्तरप्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) से 50 किलोमीटर दूर कोरांव गांव की है. जहां इस अनोखी शादी को अंजाम दिया गया. सैकड़ों बाराती और मेहमानों की मौजूदगी में एक कुत्ते और कुतिया की शादी पूरे रस्मों-रिवाज के साथ करवाई गई. शादी में दूल्हे की तरह ही कुत्ते को मोर मुकुट पहनाया गया था और पैर में महावर लगाया गया था. बारात में आए लोगों को दावत भी खिलाई गई. इसके बाद शादी की रस्म पूरी की गईं और अंत में धूमधाम के साथ कुतिया की बिदाई हुई. इस अनोखी बारात की अब हर तरफ चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि इस शादी की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि इसके लिए कार्ड भी छवपाए गए थे और लोगों को आमंत्रित भी किया गया था. गांव के लोगों के मुताबिक ऐसा करने से लोगों के ग्रहों का दोष कटता है. कुत्ते कुतिया की शादी कराने वाले परिवार का कहना है कि इससे कुंडली दोष से मुक्ति मिलती है और फिर नए जोड़े के शादीशुदा जीवन में कोई दिक्कत नहीं आती है.