निरहुआ ने जब पैर से खोल दी ढक्कन, तब आइटम क्वीन सीमा सिंह का देखें रिएक्शन...
DESK : इन दिनों सोशल मीडिया पर Bottle Cap Challenge ट्रेंड कर है. एक के बाद हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स इसे पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं. अब इसी रेस में भोजपुरी के सुपर स्टार भी शामिल ह
✍ Admin
शेयर करें
DESK : इन दिनों सोशल मीडिया पर Bottle Cap Challenge ट्रेंड कर है. एक के बाद हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स इसे पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं. अब इसी रेस में भोजपुरी के सुपर स्टार भी शामिल हो गए हैं. भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी बोटल कैप चैलेंज पूरा करते हुए नजर आये हैं. निरहुआ के एक्शन स्टंट से उनके पैर से बोतल की ढक्कन खुल गई.
https://www.instagram.com/p/BzkAy18An3f/
निरहुआ ने इस बोटल कैप चैलेंज को पूरा कर उसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि अक्षय कुमार सर आपके चैलेंज से प्रेरित होकर मैंने #bottlecapchallenge स्वीकार किया है. मैंने इस तरह की किक आपकी फिल्मों को देखकर सीखी है और अब मैं इस चैलेंज के लिए पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को टैग करता हूं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है. भोजपुरी मूवी की आइटम क्वीन सीमा सिंह ने पर कमेंट में स्माइल इमोजी के साथ Wowwwww लिखा है. अगर वर्कआउट की बात करें तो भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' को लेकर सेहत पर खास ध्यान दे रहे हैं. बता दें कि भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के जुबली स्टार निरहुआ भाजपा नेता भी हैं.