ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / trending / बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में फिर केस-मुकदमे का दौर शुरू, रविशंकर सिंह ने अजय...

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में फिर केस-मुकदमे का दौर शुरू, रविशंकर सिंह ने अजय नारायण शर्मा समेत 5 के खिलाफ दर्ज करायी FIR

09-Sep-2019 02:39 PM

By 9

PATNA: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) में एक बार फिर केस मुकदमों का दौर शुरू हो गया है. BCA के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने एसोसिएशन के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा समेत 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में शर्मा और उनके गुट पर फर्जी एसोसिएशन बनाने और पैसे का गबन करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. BCA के सचिव ने किया FIR BCA के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में एसोसिएशन के पूर्व सचिव अजय नारायण शर्मा, बीसीए की लीगल कमिटी के पूर्व चेयरमैन जगन्नाथ सिंह, ज्ञान प्रकाश, रंधीर कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. रविशंकर सिंह ने कहा है कि अजय नारायण शर्मा समेत इन लोगों ने मिलकर जाली दस्तावेज बनाया और फिर BCA की एक सामानांतर कमिटी बना ली है. FIR में शक जताया गया है कि ये तमाम लोग बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के बैंक खाते से पैसे का गबन करने की साजिश रच रहे हैं. रविशंकर ने कहा-हम हैं असली सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने FIR में कहा है कि वे बीसीए के असली सचिव है. BCCI ने भी उन्हें सचिव मान रखा है. BCCI के वेबसाइट पर जाकर इसकी पुष्टि की जा सकती है. रविशंकर के मुताबिक उनके नेतृत्व वाला BCA ही BCCI के सभी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को भेज रहा है. लेकिन अजय नारायण शर्मा समेत उनके गुट के लोग साजिश रचने में लगे हैं. रविशंकर के मुताबिक अजय नारायण शर्मा और उनके सहयोगी अब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य तक नहीं हैं. फिर शुरू हुआ केस मुकदमों का दौर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में केस मुकदमों का दौर 18 सालों तक चलता रहा. इसके कारण सूबे के क्रिकेटरों का भविष्य खत्म हो गया. BCCI में सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता मिली. लेकिन एक बार फिर केस मुकदमे का दौर शुरू हो गया है. इससे क्रिकेटर फिर से चिंता में पड़ गये हैं.