ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति

Home / trending / मधेपुरा : ये है सुशासन की बिगड़ैल पुलिस, महिला फरियादियों के साथ करती...

मधेपुरा : ये है सुशासन की बिगड़ैल पुलिस, महिला फरियादियों के साथ करती है गाली गलौच, वीडियो देखकर दंग रह जायेंगे आप 

03-Sep-2019 04:00 PM

By 7

MADHEPURA : बिहार पुलिस के मुखिया अपने पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर रहे हैं. सुशासन बाबू की पुलिस अपना पीठ थपथपा रही है. सूबे की पुलिस अपनी खुद की प्रशंसा में व्यस्त है. एक तरफ पुलिस खुद को अवार्ड देकर नाकामियों ढंकने की कोशिश कर रही है. वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी खुद पुलिस की कलई खोलने में ज्यादा उत्साहित है. दरअसल मधेपुरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे. शराब बेचने की शिकायत करने थाने पहुंची एक महिला के साथ थानाध्यक्ष ने गाली गलौच की. एक तरफ सीएम कहते हैं की शराब बेचने की शिकायत करने वालों का आइडेंटिटी छुपाई जाएगी लेकिन यहां थाने में तो सुशासन बाबू की पुलिस कुछ और ही कर रही है. https://www.youtube.com/watch?v=C6FKRAZTonk पूरी घटना जिले के सिंहेश्वर थाना की है. जहां एक फरियादी महिला के साथ थानेदार ने गाली गलौच किया है. शराब बेचने वाले पड़ोसी की शिकायत करने जब महिला थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष गंदी गंदी गलियां देने लगे. ये सारी बातें एक कैमरे में कैद हो गईं. मिली जानकारी के मुताबिक मामला रविवार का है. जहां सिंहेश्वर थाना इलाके के रहने वाली एक महिला का आवेदन फाड़ कर फेंक दिया गया. महिला ने आवेदन में लिखा था कि दारू बेचने वाला खुलेआम कहता है कि वह थाना प्रभारी को 5000 रुपया महीना देता है ताकि उसे पुलिस नहीं पकड़े. इसपर थानाध्यक्ष आगबबूला हो गए और भद्दी-भद्दी गलियां देने लगे. महिला का आरोप है कि उसका पड़ोसी कई दिनों से शराब का धंधा करता है. महिला का कहना है कि पुलिस की इस शर्मनाक हरकत पर उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस की वरीय अधिकारियों से वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की मांग की है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारी मामले की जांच के आदेश दिए हैं.