ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / trending / रजनीगंधा- पान पराग में पाया गया जहरीला केमिकल, बिहार में बेचने पर लगा...

रजनीगंधा- पान पराग में पाया गया जहरीला केमिकल, बिहार में बेचने पर लगा प्रतिबंध, खाने से पहले हजार बार सोचिये

31-Aug-2019 06:24 PM

By 4

PATNA: बिहार सरकार की जांच में कुल 12 पान मसालों में जैसे पान मसालों में मैग्नेशियम कार्बोनेट पाया गया है. इनमें सस्ते पान मसाले ही नहीं बल्कि 17 रूपये में 4 ग्राम के पाउच में बिकने वाला रजनीगंधा और पान पराग भी शामिल है. बिहार सरकार ने इनकी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. इन पान मासालों पर लगा प्रतिबंध राज्य सरकार ने जिन पान मसालों पर प्रतिबंध लगा है उनकी सूची देखिये. इसमें रजनीगंधा पान मसाला, पान पराग पान मसाला, राजनिवास पान मसाला, सुप्रीम पान पराग पान मसाला, बहार पान मसाला, बाहुबली पान मसाला, राजश्री पान मसाला, रौनक पान मसाला, सिग्नेचर पान मसाला, पासान पान मसाला, कमला पसंद पान मसाला और मधु पान मसाला शामिल हैं. राज्य सरकार ने इन तमाम पान मसालों का सैंपल एकत्र कराया था. उनकी जांच करायी गयी तो सभी में मैग्नेशियम कार्बोनेट पाया गया. इसके बाद प्रतिबंध का फैसला लिया गया. क्या होता है मैग्नेशियम कार्बोनेट मैग्नेशियम कार्बोनेट के ये दुष्प्रभाव हो सकते हैं. इसके प्रयोग से मतली,पित्ती, उल्टी, खुजली, चकत्ते, पेशी-संबंधी कमज़ोरी, कब्ज, दस्त, पेट खराब जैसी बीमारियां हो सकती है. शरीर पर कई दूसरे कुप्रभाव भी पड़ सकते हैं. अगर पान मसालों का सेवन करने वालों में ऐसे दुष्प्रभाव नजर आते हैं तो उन्हें तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिये.