मुखिया जी करवाएंगे शौचालय की साफ सफाई, नीतीश सरकार का नया फैसला
PATNA: बाजार और घाटों की बंदोबस्ती का जिम्मा मुखिया जी को देकर मेहरबानी दिखा चुकी नीतीश सरकार ने अब शौचालयों की साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी भी मुखिया जी के ऊपर डाल दी है। नीतीश स
✍ Admin
शेयर
PATNA: बाजार और घाटों की बंदोबस्ती का जिम्मा मुखिया जी को देकर मेहरबानी दिखा चुकी नीतीश सरकार ने अब शौचालयों की साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी भी मुखिया जी के ऊपर डाल दी है। नीतीश सरकार का एक नया फरमान जल्द ही जमीन पर लागू हो जाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=nb0RiDGnMSY
विधान परिषद में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग का बजट पास होने के बाद विभागीय मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि सरकार अब गांवों में कम्युनिटी शौचालय पर फोकस करेगी। इन शौचालयों की देखरेख का जिम्मा मुखिया जी पर होगा।
पंचायत सरकार के अंदर गांव में बनने वाले कम्युनिटी शौचालय में अगर गंदगी हुई तो इसके जिम्मेदार मुखिया जी होंगे। शौचालय कैसे साफ रखा जाए और लोग इसका ज्यादा से ज्यादा कैसे इस्तेमाल करें इसे भी मुखिया जी को ही सुनिश्चित करना होगा। नीतीश सरकार के इस नए फरमान के बाद यह तय हो गया है कि मुखिया जी का काम बढ़ने वाला है।
पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट