DESK : मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना पुलिस आखिरकार दिल्ली से पटना लेकर आ गई. रात भर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के वीआईपी लौंज पर पटना पुलिस ने अनंत सिंह को बैठाए रखा. https://youtu.be/_EtfiIdriqA अहले सुबह की फ्लाइट से लाए गए अनंत पटना पुलिस की टीम को लीड कर रही IPS लिपि सिंह ने दिल्ली से सुबह 6 बजे गो एयर की फ्लाइट से अनंत को पटना लेकर आईं. पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भारी इंतजाम अनंत सिंह के पटना पहुंचने से पहले पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भारी इंतेजाम देखने का मिला. पुलिस ने पटना एयरपोर्ट को एक तरह से सील कर दिया. चारों तरफ पुलिस की तैनाती कर दी गई. यात्रियों के अलावे किसी को भी एयरपोर्ट के अंदर नहीं जाने दिया गया. गणेश सम्राट की रिपोर्ट