ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / trending / SBI समेत 19 बैंकों ने दिया ग्राहकों को तोहफा, अब सिर्फ 59 मिनट...

SBI समेत 19 बैंकों ने दिया ग्राहकों को तोहफा, अब सिर्फ 59 मिनट में मिलेगा होम और पर्सनल लोन

06-Sep-2019 11:06 AM

By 3

DESK : यदि आपको होम लोन या पर्सनल लोन लेना है तो आपके लिए अच्छी खबर है, अब आपको इसके लिए बैंकों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेगें. अब घर बैठे आपको 1 घंटे से भी कम यानि 58 मिनट में लोन की मंजूरी मिल गई है. जिसके लिए SBI समेत देश के 19 बैंकों ने ‘PSB Loans in 59 Minutes’ की सुविधा शुरू की है.  ‘PSB Loans in 59 Minutes’ के जरिए होम लोन और पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को सिर्फ 59 मिनट में मंजूरी मिल जाएगी. ‘PSB Loans in 59 Minutes’ की जानकारी देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के एमडी पी के गुप्ता ने बताया कि , ‘‘हम लोन चाहने वालों को होम और पर्सनल लोन ‘PSB Loans in 59 Minutes’ के जरिये उपलब्ध करा रहे हैं. हमें इस बात की खुशी है कि अभी तक इसका लाभ सिर्फ एमएसएमई को मिल रहा था, लेकिन अब यह सभी को उपलब्ध होगा.’’ इसके साथ ही उन्होंने यह साफ किया कि कुछ दिनों में ऑटो लोन के लिए भी यह सर्विस लॉन्च की जाएगी. भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक सहित अन्य बैंकों में ‘PSB Loans in 59 Minutes’ की सर्विस शामिल की गई हैं. बताया जाता है कि ‘PSB Loans in 59 Minutes’ पर लोन लेने वाले लोगों को सारी जरूरी जानकारियां अपलोड करनी होती है. इसके बाद ऑटेमैटिक सिबिल आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर लोन की रकम तय हो जाती है और मंजूरी मिलने के बाद आवेदक बैंक ब्रांच में कनेक्ट हो जाता है.ये सारी प्रक्रिया पूरी होने में 59 मिनट का समय लगता है.