ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

Home / trending / शाम से ही दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठे हैं अनंत सिंह, 24 घंटे से...

शाम से ही दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठे हैं अनंत सिंह, 24 घंटे से कुछ नहीं खाया, कल सुबह पटना लाने की तैयारी

25-Aug-2019 12:01 PM

By 7

DELHI : अरबों की संपत्ति के मालिक छोटे सरकार पिछले 24 घंटे से बिहार पुलिस की गिरफ्त में भूखे बैठे हैं। बिहार पुलिस ने उन्हें दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर शाम से ही बिठा कर रखा है। कल सुबह उन्हें पटना लाने की तैयारी है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली खबर दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात एक कर्मी ने First Bihar को पूरा माजरा बताया है। जानिए प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी अनंत सिंह की कहानी। शाम के लगभग 7.15 में बाढ़ की ASP लिपि सिंह अनंत सिंह को लेकर टर्मिनल 2 पर पहुंची।CISF के अधिकारियों से पहले ही बात हुई थी। अनंत सिंह को लेकर बिहार पुलिस की टीम सीधे टर्मिनल 2 के VIP लाउंज में चली गयी. बिहार पुलिस के तीन अधिकारी VIP लाउंज में ही अनंत सिंह के साथ बैठे हैं। 24 घंटे से भूखे हैं अनन्त सिंह अनंत सिंह के VIP लाउंज में पहुँचने के तकरीबन 10 मिनट बाद DSP रैंक के अधिकारी ने लाउंज से निकल एयरपोर्ट ऑथोरिटी के कर्मचारी से वेज थाली लाने को कहा। थोड़ी देर बाद थाली आती है जिसे पुलिस अधिकारी को सौंप दिया जाता है। थाली अंदर तो गयी लेकिन 15 मिनट बाद ही वही पुलिस अधिकारी आकर थाली को वापस दे जाता है। अंदर से खबर आयी कि अनंत सिंह ने खाना खाने से मना कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनंत सिंह को सुबह से दो दफे खाने के लिए पूछा जा रहा है लेकिन उन्होंने खाने से इनकार कर दिया है। कल सुबह अनंत को पटना लाया जाएगा एयरपोर्ट के वी आई पी लाउंज में अनंत सिंह के साथ बिहार पुलिस की टीम है। वहां CISF के अधिकारी भी मौजूद है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी के भी दो तीन अधिकारी वहां मौजूद हैं। CISF के हमारे सूत्र बता रहे हैं कि अनंत सिंह को कल सुबह स्पाइस जेट की फ्लाइट से पटना लाया जा सकता है । हालांकि टिकट अब तक नहीं लिया गया है। आखिरी वक्त में टिकट लेने की तैयारी।