ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / sports / WPL की शुरुआत आज,आमने-सामने होंगी हरमनप्रीत और बेथ मूनी की टीम

WPL की शुरुआत आज,आमने-सामने होंगी हरमनप्रीत और बेथ मूनी की टीम

04-Mar-2023 02:41 PM

By First Bihar

DESK : आईपीएल (IPL) यानी की इंडियन प्रीमियर लीग ना केवल भारत में बल्कि पुरे विश्व में एक चर्चित क्रिकेट लीग है। अब तक केवल पुरुष खिलाड़ी ही इस लीग में खेला करते थे। अब आईपीएल का महिला वर्जन यानी की विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय विमेंस क्रिकेट के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। पिछले कई सालों से क्रिकेट प्रेमी महिला टी20 लीग की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज यानि 4 मार्च से WPL के पहले सीजन की शुरुआत होने जा रहा है। 


आपको बता दें, इस सीजन में कुल 6 महिला टीम हिस्सा लेंगी। इन में मुंबई इंडियंस विमेंस, यूपी वॉरियर्स, दिल्ली कैपिटल विमेंस, गुजरात जाएंट्स, और रॉयल चैलेंजर्स विमेंस शामिल है। पहले सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे जिनमें 20 लीग मैच और 2 प्लेऑफ मैच शामिल हैं। इस लीग के सभी मुकाबले 23 दिनों के दौरान खेले जाएगें। WPL का फाइनल मैच 26 मार्च को मुंबई के बारबोन स्टेडियम (Barbone Stadium) में खेला जाएगा।  


वहीं, आज WPL के पहले सीजन का पहला मैच होने जा रहा है। आज का मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा। गुजरात जाएंट्स की कप्तानी बेथ मूनी करेंगी। तो वहीं मुंबई इंडियंस की कमान हसमनप्रीत के पास है। पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले नए टूर्नामेंट के पहले सीजन का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड स्टार्स और पंजाबी गायकों के परफॉरमेंस के साथ ओपनिंग सेरेमनी की जाएगी। जिसके बाद शाम 7 बजे टॉस होगा। वहीं मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 7 बजे से होगी। 


बताते चलें, इस टूर्नामेंट में चार डबल हेडर मुकाबले होंगे। पहला डबल हेडर मुकाबला 5 मार्च तो वहीं दूसरा 18, तीसरा 20 और चौथा 21 मार्च को खेला जाएगा। जिस दिन डबल हेडर होगा, उस दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा। वहीं, अन्य मैच शाम को साढ़े सात बजे से होंगे। डब्ल्यूपीएल 2023 (WPL 2023) का एलिमिनेटर मुकाबला 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। 


गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI टीम

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज/क्लो ट्रयॉन, अमीलिया केर, हीथर ग्राहम, नेटली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, साइका इशाका, नीलम बिष्ट और सोनम यादव।


गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), सोफिया डंकली, किम गार्थ/एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, स्नेह राणा, मानसी जोशी, मोनिका पटेल और दयालन हेमलता।