ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / sports / WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया की घोषणा, अजिंक्य...

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया की घोषणा, अजिंक्य रहाणे की हुई वापसी

25-Apr-2023 11:35 AM

By First Bihar

DESK: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है। रहाणे को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएस भरत संभालेंगे। 15 सदस्यीय टीम में केएल राहुल और जयदेव उनादकट भी अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।


बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले के लिए 12 जून को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम ने ओपनिंग की जिम्‍मेदारी कप्‍तान रोहित शर्मा और युवा शुभमन गिल पर सौंपी है। मिडिल ऑर्डर में अजिंक्‍य रहाणे की वापसी हुई है जबकि सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्‍ता दिखाया गया है। श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण पहले ही डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल से बाहर हो गए थे। रहाणे मौजूदा आईपीएल में अच्‍छी लय में नजर आ रहे हैं जबकि सूर्यकुमार यादव आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।


विकेटकीपर की जिम्‍मेदारी केएस भरत के कंधों पर सौंपी गई है। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर स्पिन की जिम्‍मेदारी होगी। अश्विन, जडेजा, पटेल के साथ शार्दुल ठाकुर गेंदबाज ऑलराउंडर की भूमिका में रहेंगे। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेवारी मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट के जिम्मे रहेगी। WTC 2023 फाइनल के लिए भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद शमी, मोहम्‍मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट का चयन हुआ है।


news image