सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
13-Oct-2025 09:37 AM
By First Bihar
World Record: भारतीय क्रिकेट के धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा एक ऐतिहासिक पल की दहलीज पर खड़े हैं। 19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की ODI सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरते ही वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे। रोहित को अब सिर्फ 8 छक्कों की जरूरत है।
उसके बाद वह पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ इस मामले में नंबर-1 बन जाएंगे। रोहित ने अब तक 273 वनडे में 344 छक्के जड़े हैं। ऐसे ही कारनामे की वजह से वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को 'यूनिवर्स बॉस' का खिताब मिला है, अब रोहित के इस रिकॉर्ड को तोड़ते ही वह भी इसी प्रकार की पहचान बना लेंगे।
इस आगामी सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए रोहित का फोकस साफ है, उनका मकसद न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ना है बल्कि भारत को मजबूत शुरुआत देने की भी वह पूरी कोशिश करते नजर आएंगे। बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी ने गिल को ODI कप्तान बनाया है, यह कदम 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा है।
रोहित और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को रिटर्न कॉल मिला है, लेकिन कप्तानी का जिम्मा युवाओं को सौंपा गया। अगर रोहित 12 छक्के जड़ते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI में 100 छक्कों का भी रिकॉर्ड बना लेंगे, अभी उनके नाम 88 छक्के हैं। ये सीरीज 19 से 25 अक्टूबर तक चलेगी।
रोहित का छक्कों का सफर हमेशा से ही रोमांचक रहा है। वनडे में वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में 637 छक्कों के साथ नंबर-1 पर हैं। अफरीदी ने 398 मैचों में 351 छक्के जड़े हैं, जबकि रोहित ने सिर्फ 273 में 344। तीसरे नंबर पर गेल हैं, उसके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या। भारत से एमएस धोनी के 229 छक्कों के साथ इस लिस्ट में बने हुए हैं।