ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / sports / वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल और कुलदीप को मिली...

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल और कुलदीप को मिली जगह; चहल हुए बाहर

05-Sep-2023 01:47 PM

By VISHWAJIT ANAND

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप 2023 खेल रही है। मगर टीम को इसके बाद अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेलना है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में ही वर्ल्ड कप खेलेगी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा। इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 


वहीं,  वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीयस्क्वॉड में युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है, वहीं एश‍िया कप में ट्रैवल रिजर्व के तौर पर शामिल संजू सैमसन भी इस लिस्ट से बाहर हैं। त‍िलक वर्मा को भी मौका नहीं मिला है। वहीं एश‍िया कप में एक भी मैच नहीं खेले केएल राहुल को वर्ल्ड कप में शामिल टीम में जगह म‍िल गई है। 


वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है। 


मालूम हो कि, यह पहली दफा होगा कि भारत बिना किसी के सहयोग लिए वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने 1987, 1996 और 2011 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी। इस टूर्नामेंट में  भारतीय टीम  अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा।