बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
16-Nov-2023 10:25 PM
By First Bihar
DESK: 2023 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। भारत की मेजबानी में गुरुवार को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली है। ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद डेविड मिलर के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 213 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे कंगारूओं ने 7 विकेट गवां कर 47.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सिर्फ 48 गेंदों में 62 रनों की धुआंधार पारी खेली। हेड ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े वहीं वॉर्नर ने भी 18 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की बदौलत 29 रनों की तूफानी पारी खेली।
इन दोनों ने सिर्फ 37 गेंदों में 60 रनों की ओपनिंग साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया के लिए रन चेज आसान कर दिया। अंत में पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने टीम को जीत दिलाई। स्टार्क 38 गेंदों में 16 और कमिंस 29 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद लौट गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 8वीं बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कंगारू और टीम इंडिया से बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।