ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / sports / WFI Membership Suspended: भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, समय पर चुनाव नहीं...

WFI Membership Suspended: भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द, समय पर चुनाव नहीं कराना बनी वजह

24-Aug-2023 12:42 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने कड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया है। संघ का चुनाव समय पर नहीं करवाए जाने को लेकर अंतराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने यह कदम उठाया है।


दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 12 अगस्त को होने वाले थे लेकिन पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव पर रोक लगा दी थी। इससे पहले वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ को 45 दिनों के भीतर चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया था। काफी समय बीत जाने के बावजूद भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव नहीं हो सके। ऐसे में वर्ल्ड रेसलिंग ने कड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय कुश्ती को सस्पेंड कर दिया है। वर्ल्ड रेसलिंग के इस फैसले से देश के पहलवानों को बड़ा झटका लगा है।


बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ में पिछले कुछ महीनों से विवादों से घिरा हुआ है। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों ने तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसको लेकर देश की सियासत खूब गरमाई थी। पहलवानों ने काफी समय तक दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद खेल मंत्रालय ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद एडहॉक कमेटी फेडरेशन का काम संभाल रही थी।