ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / sports / पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया,...

पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया, हेटमेयर और शाई होप ने जड़ा शतक

16-Dec-2019 07:55 AM

CHENNAI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चेन्नई में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. शिमरॉन हेटमेयर (139) और शाई होप (102*) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत वेस्ट इंडीज ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही 3 वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज ने 1-0 से बढ़त बना ली है. 


इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया था. टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर (70) और ऋषभ पंत (71) के बैटिंग की बदौलत वेस्टइंडीज को 288 रनों का टारगेट दिया. बैटिंग करने उतरी विंडीज टीम के बैट्समैन पूरे फॉर्म में नजर आए. भारतीय गेंदबाज अपनी लय में नहीं दिखे लिहाजा वह इस टोटल को सुरक्षित नहीं रख पाए. वेस्टइंडीज की ओर से शिमरॉन हेटमेयर (139) को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.


शिमरोन हेटमेयर ने 106 गेंदों में 139 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे. हेटमेयर और होप ने अपने शतकों से भारत के लिए जीत के दरवाजे बंद कर दिए. शाई होप ने भी 151 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से कब्जा जमा लिया है. वहीं दूसरा वनडे मैच बुधवार यानी 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.