खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Feb-2022 07:53 AM
DESK : टीम इंडिया इस समय अपने फुल फॉर्म में है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से कब्जा कर लिया है. भारतीय टीम ने रविवार को श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर टी-20 में लगातार 12वीं जीत दर्ज करके वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इससे पहले अफगानिस्तान ही ऐसा कर पाया है. लगातार मिल रही जीत से टीम इंडिया उत्साहित है साथ ही क्रिकेट के फैंस भी खुश हैं.
इससे पहले टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. टीम ने दोनों सीरीज 16 से 27 फरवरी के बीच खेली. यानी 12 दिन में टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इस साल टी20 वर्ल्ड कप होना है. ऐसे में यह जीत टीम के लिए बेहद अहम है.
इस जीत का श्रेय श्रेयस अय्यर को जाता है. श्रेयस ने नाबाद 73 रन बनाए और घरेलू टी-20 सीरीज में लगातार 3 अर्द्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. श्रेयस मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज भी चुने गए. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों सीरीज में टीम की जीत के हीरो ये 5 खिलाड़ी रहे.
ईशान किशन की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठ रहे थे. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2 मैच में 53 की औसत से 105 रन बनाए. हालांकि चोट लगने के बाद वे तीसरे मैच में नहीं उतर सके. 89 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. स्ट्राइक रेट 148 का रहा. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वे 3 मैच में सिर्फ 71 रन बना सके थे.