ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / sports / Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram...

Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट से विराट के रिटायरमेंट पर अनुष्का हुईं इमोशनल, Instagram पर लिखी दिल की बात

Virat Kohali: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया है. विराट के इस एलान के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इमोशनल हो गई हैं.

12-May-2025 03:50 PM

By FIRST BIHAR

Virat Kohali: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आज आखिरकार टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान करने के बाद विराट पत्नी अनुष्का के साथ विदेश रवाना हो गए। अब अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है।


अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा, “वे रिकॉर्ड और मील के पत्थर के बारे में बात करेंगे - लेकिन मैं उन आंसुओं को याद रखूंगी जो आपने कभी नहीं दिखाए, वे संघर्ष जिन्हें किसी ने नहीं देखा, और खेल के इस प्रारूप को आपने जो अटूट प्यार दिया। मुझे पता है कि इन सबने आपसे कितना कुछ छीन लिया। हर टेस्ट सीरीज के बाद, आप थोड़े समझदार, थोड़े विनम्र होकर लौटे और आपको इन सबके माध्यम से विकसित होते देखना एक विशेषाधिकार रहा है”।


अनुष्का आगे लिखती हैं, “किसी तरह, मैंने हमेशा कल्पना की थी कि आप सफ़ेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की सुनी है, और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरे प्यार, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है”।


बता दें रिटायरमेंट अनाउंस करने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का काफी सीरियस मूड में नजर आए हालांकि इस दौरान विराट कोहली ने पैप्स को स्माइल भी दी लेकिन अनुष्का काफी सीरियस लग रही थीं। दोनों पति-पत्नी बेहद ही सिंपल लूक में नजर आए। इस दौरान विराट ऑल व्हाइट लूक में दिखे थे।