Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
30-May-2025 10:42 AM
By First Bihar
Virat Kohli: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस एकतरफा मुकाबले में RCB के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में 13,500 रन पूरे कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है।
कोहली इस आंकड़े तक पहुँचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं पंजाब के खिलाफ इस जीत ने RCB को चौथी बार IPL फाइनल में पहुँचाया है, जिससे फैंस में खिताबी सूखा खत्म होने की उम्मीद जग गई है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 101 रन बनाए और 16.3 ओवर में ऑलआउट हो गई।
जवाब में RCB ने महज 10 ओवर में 102 रन बनाकर यह औसत सा लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि इस मैच में कोहली मात्र 12 रन ही बना सके मगर इसकी वजह से उनका महारिकॉर्ड अस्तित्व में आ गया। T20 क्रिकेट में 13,500 रन पूरे करने वाले कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
413 T20 मैचों में उनके नाम 9 शतक, 105 अर्धशतक, और 39.54 का औसत है। वह क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक, और कीरोन पोलार्ड के बाद इस आंकड़े को छूने वाले पाँचवें बल्लेबाज हैं।
IPL 2025 में कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अब तक इस सीजन उन्होंने 614 रन बनाए हैं जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। वह RCB के लिए 9,000 T20 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। फैंस को उम्मीद है कि कोहली और टीम इस बार ट्रॉफी के सूखे को ख़त्म करने में जरूर कामयाब होगी।