BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
06-Jun-2025 09:29 PM
By FIRST BIHAR
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल 2025 जीत के बाद निकाली गई विक्ट्री परेड में मची भगदड़ का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इस हादसे के बाद RCB प्रबंधन, कर्नाटक क्रिकेट संघ और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज हो चुकी है और चार लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। मगर अब विवाद का दायरा बढ़ते हुए टीम इंडिया और RCB के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली तक पहुंच गया है।
एच.एम. वेंकटेश नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए विराट कोहली के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। वेंकटेश का आरोप है कि विराट कोहली एक स्टार खिलाड़ी और कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण थे, ऐसे में उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि इस शिकायत को पहले से दर्ज मुख्य केस में शामिल कर विचार किया जाएगा।
RCB ने 3 जून को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न का माहौल था। 4 जून को टीम ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु लौटी और विधान सभा से लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक विजय जुलूस निकाला गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि स्टेडियम के बाहर स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।
इस मामले में पुलिस ने RCB के मार्केटिंग और रेवेन्यू ऑफिसर निखिल सोसाले, उनके सहयोगी सुमंत, DNA इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजर किरण और उनके सहयोगी मैथ्यू को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को शुक्रवार को 41वीं ACJM कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में प्रपन्ना अग्रहरा जेल भेज दिया गया।