BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
18-Mar-2025 12:46 PM
By First Bihar
Cricket News : RCB के अनबॉक्स इवेंट पर दुनिया भर में मौजूद इस टीम के फैंस नजरें टिकाए थे, इस दौरान RCB के नए कप्तान रजत पाटीदार के बारे में कोहली कुछ ऐसा बोल गए हैं जिसके बाद फैंस का जोश आगामी सीजन को लेकर और भी ज्यादा बढ़ चुका है. उन्हें भरोसा हो गया है कि आखिर इस साल उनकी यह टीम ट्रॉफी का सुखा जरूर ख़त्म करेगी.
इस इवेंट पर कोहली ने अपने फैंस से कहा कि “रजत पाटीदार अब लम्बे समय तक आपका नेतृत्त्व करने जा रहे हैं. इन्हें जितना प्यार दे सकते हैं दीजिए. इनमें हर वह खूबी है जो आपके लीडर में होनी चाहिए और बतौर कप्तान यह टीम को नई उंचाई पर लेकर जाएंगे”. ज्ञात हो कि RCB अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है.
हर वर्ष फैंस एक नई उम्मीद लेकर टीम को दिल से सपोर्ट करते हैं लेकिन सीजन के अंत में उन्हें निराश ही होना पड़ता है. मगर इस साल एक नए कप्तान के नेतृत्त्व में फैंस की उम्मीदें फिर से जग पड़ी हैं, बताते चलें कि इस वर्ष अगर यह टीम ट्रॉफी उठाने में कामयाब हो जाती है, तो केवल RCB फैंस ही नहीं बल्कि अन्य टीमों के फैंस भी इस बात से मन ही मन खुश होंगे.
सभी इस बात को जानते हैं कि इस टीम ने लगातार कई वर्षों से खूब मेहनत की है और एक ट्रॉफी जीतना तो ये जरूर डिजर्व करते हैं. अब सवाल यह है कि क्या यह चमत्कार रजत पाटीदार के नेतृत्त्व में होगा? क्या वह इस टीम के पहले ऐसे कप्तान बन पाएंगे जो इतिहास रचेगा? वो भी इतने वर्षों के सूखे के बाद?