ब्रेकिंग न्यूज़

Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

Home / sports / विराट और गांगुली के बीच बढ़ी तकरार, कोहली ने दादा के खिलाफ उठाया...

विराट और गांगुली के बीच बढ़ी तकरार, कोहली ने दादा के खिलाफ उठाया ये कदम

17-Apr-2023 07:43 PM

By VISHWAJIT ANAND

DESK: एक ओर जहां आईपीएल 2023 अपने रोमांचक मोड़ की ओर आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में आरसीबी की ओर से खेलने वाले विराट कोहली और भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली के बीच तकरार बढ़ती दिख रही है।


दरअसल, आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में जब आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने थी तो मैच के दौरान की एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में बाउंड्री पर फील्डिंग करते वक़्त विराट कोहली, डगआउट में बैठे रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली को घूरते नजर आए और मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने सौरव गांगुली से हाथ भी नहीं मिलाया। यह मामला यहीं नहीं रुका और मैच खत्म के बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अनफॉलो कर दिया उसके पहले वो सौरव गांगुली को फॉलो किया करते थे। विराट कोहली के द्वारा दादा के खिलाफ उठाए गए इस कदम से क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है।


यह है पूरा मामला

मामला उस वक़्त का है जब विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी किया करते थे, उसके बाद कोहली ने दुबई में हुये T20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। जिसके बाद बीसीसीआई के द्वारा विराट कोहली से वनडे की कप्तानी भी छीन ली गई। इस प्रकरण के बाद विराट कोहली के बयान से ठीक उल्टा बयान सौरव गांगुली का आया।


विराट कोहली ने कहा कि ऐलान होने के कुछ ही घण्टों पहले मुझे यह जानकारी मिली थी, जबकि सौरव गांगुली ने कहा कि यह घोषणा करने से पहले हमारी बात विराट कोहली से हो चुकी थी। वनडे की कप्तानी छीनने के बाद विराट कोहली की टीम साउथ अफ्रीका पहुंची टेस्ट मैच खेलने जहां साउथ अफ्रीका के हाथों 2-1 से श्रृंखला हारने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी भी छोड़ दी उसके बाद आज तक विराट कोहली और सौरव गांगुली का जब भी आमना सामना होता है तो एक तीखी भिड़ंत  देखने को मिलती है।


यही हुआ आईपीएल 2023 के एक मैच के दौरान जब आरसीबी और डीसी की टीम आमने-सामने थी और अंतिम ओवरों में आरसीबी को जीत के लिए विकेट की जरूरत थी। उस वक्त विराट कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और विराट कोहली ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा और उसके बाद विराट कोहली डगआउट में बैठे रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली को घूरते नजर आएं फिर मैच समाप्ति के बाद विराट कोहली ने सौरव गांगुली से हाथ भी नहीं मिलाया और इस घटना के बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को अनफॉलो कर दिया है।