जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
10-Sep-2020 03:34 PM
DESK :महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं इस बात को तो सभी जानते है पर बहुत कम लोग हैं जिन्हें इस बात की जानकारी है कि वो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं. उन्हें इस सम्मान से भारतीय सेन ने नवाजा है. फ़िलहाल धोनी आईपीएल खेलने के लिए यूएई में है, पर भारतीय सेना में हो रही हर गतिविधि पर उनकी नज़र है. तभी तो आज भारतीय एयरफोर्स में लड़ाकू विमान ‘राफेल’ के शामिल होने पर बधाई देना नहीं भूले.
भारतीय एयरफोर्स की इस बड़ी उपलब्धि पर धोनी ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की. अपने ट्वीट में धोनी लिखते हैं, 'फाइनल इंडक्शन सेरेमनी के साथ दुनिया के बेस्ट 4.5 जेनरेशन के लड़ाकू विमान को दुनिया के बेस्ट लड़ाकू पायलट मिल गए. भारतीय वायुसेना के बेड़े में विभिन्न एयरक्राफ्ट होने से हमारी एयरफोर्स की मारक क्षमता और बढ़ेगी.'
इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, 'वायु सेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में राफेल के शामिल होने पर बधाई. हम उम्मीद करते हैं कि राफेल मिराज-2000 को पीछे छोड़ देगा लेकिन सुखोई मेरा अब भी पसंदीदा है. और अब जवानों को डॉगफाइट के लिए एक और नया लक्ष्य मिल गया है.’
आज सर्व धर्म पूजा के बाद राफेल लड़ाकू विमान औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है. इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोंरेस पार्ले भी थीं.