ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / sports / वाराणसी में जल्द ही होगा आईपीएल, स्टेडियम बनाने में जुटी बीसीसीआइ की टीम...

वाराणसी में जल्द ही होगा आईपीएल, स्टेडियम बनाने में जुटी बीसीसीआइ की टीम

13-Jun-2022 11:37 AM

DESK: अब बहुत जल्द वाराणसी के लोग अपने शहर में रहते हुए अंतरास्ट्रीय क्रिकेट का मजा ले पाएंगे. रविवार की शाम भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव जय शाह, केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अचानक काशी पहुंच गये. वाराणसी पहुंचकर उन्होंने चार स्थानों पर  प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए  भूमि देखी और इसका निर्णय वह बाद में लेंगे. 


प्रदेश सरकार वाराणसी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए अपनी ओर से जमीन की व्यवस्था करेगी की किस जमीन पर बीसीसीआइ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करना चाहिए .जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खेल मंत्री और बीसीसीआइ की टीम लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने भविष्य में बनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के लिए चयनित जमीनों को देखने की अपनी इच्छा जताई.


उन्होंने आगे बताया की खेल मंत्री और बीसीसीआइ की टीम एक  साथ एयरपोर्ट से सीधे उन तीन जमीनों को देखने निकल गये जो पिंडरा तहसील के अंतर्गत आते है. उस जमीं की मौजूदा स्थिति को बताते हुए कहा की उनमें से एक जमीन एयरपोर्ट से कुछ आगे है और वह चारो ओर से बस्ती से घीरी है तो वहीं दूसरी जमीन के पास पेट्रोल डीपो है. इन दोनों जमीन के भ्रमण के बाद वे सभी एक और जमीं देखने पहुंचे जो की राजातालाब तहसील अंतर्गत रिंग रोड के पास स्थित है. जहां उन्हें फ्लाईओवर की बाधा सामने आई। इन सभी जमीनों के संबंध में बीसीसीआइ की टीम समीक्षा कर आगे निर्णय लेगी।वही दूसरी ओर  जिलाधिकारी का कहना है की अगर बीसीसीआइ चाहेगी तो वह  और भी जमीनों की तलाश  कर सकती है. जमीं भ्रमण के बाद सभी दर्शन-पूजन के लिए शहर की ओर प्रस्थान कर गए.


बता दे की अगर वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनता है तो इससे सिर्फ पूर्वांचल ही नहीं बल्कि बिहार तक में रहने वाले खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। इसके साथ ही रोजगार आदि के लिए बड़ा अवसर बनेगा. साथ ही देश में अगर कोई भी क्रिकेट सीरीज का आयोजन  होगी तो उसमें से बीसीसीआइ के स्टेडियम में जरूर मैच का आयोजन किया जायेगा. इस स्टेडियम के निर्माण से खेल और रोजगार के कई नए अवसर सामने आयेंगे .