Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
29-Apr-2025 09:04 AM
By KHUSHBOO GUPTA
IPL 2025: बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आइपीएल में तूफानी शतक जड़ा तो पूरे बिहार में जश्न का माहौल देखने को मिला। समस्तीपुर के रहने वाले 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आइपीएल के अपने तीसरे मैच में ही विस्फोटक पारी खेलकर सबको चौंका दिया। वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए सोमवार को हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन जड़ दिया।
वैभव की इस धमाकेदार पारी से ना सिर्फ बिहार बल्कि पूरा देश गदगद है। बिहार के नेता से लेकर अभिनेता तक वैभव के टैलेंट के कायल हो गये हैं। वैभव को बधाई देना वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, चिराग पासवान, पप्पू यादव, पवन सिंह समेत कई दिग्गजों ने वैभव को बधाईयां दी है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा- ‘ बिहार के लाल ने कर दिया कमाल! बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बैंटिग करके IPL के इतिहास में 101 रन के स्कोर के साथ सबसे कम उम्र में शतक लगाने का इतिहास रच दिया है। आप यूँ ही बिहार का वैभव बढ़ाते रहिए। पूरे बिहार की ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं! जिए हो बिहार के लाला!’
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी क्रिकेटर रह चुके हैं। आइपीएल में वो दिल्ली की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। तेजस्वी यादव ने भी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की प्रशंसा की और सोशल मीडिया X पर लिखा- ‘गर्व है अपने बिहारी बॉय वैभव सूर्यवंशी पर..14 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाने वाला खिलाड़ी बन गया..ऐसे ही करते रहो’
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा- ‘बिहार के लाल का कमाल! बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आज खेले जा रहे IPL मैच में मात्र 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाले वे बिहार के पहले और IPL इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज हैं । उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत–बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।’ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा. – ‘यह बिहार का वैभव है अगर बिहार अपनी नैसर्गिक प्रतिभा को सहेज ले तो देश को हर क्षेत्र में कई वैभव सूर्यवंशी दे सकता है इस बेटे और इनके पिता को सलाम।’ वहीं पावर स्टार पवन सिंह ने भी वैभव को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- गर्व है अपने बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी पर..14 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाने वाला खिलाड़ी बन गया..ऐसे ही करते रहो।