ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / sports / टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया को 1-0...

टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर रचा इतिहास

02-Aug-2021 10:10 AM

DESK : टोक्यो ओलिंपिक के 11वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने सबको हैरान कर दिया है. टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में 3 बार की ओलिंपिक चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दे दी है. भारत की गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में गोल दाग टीम को 1-0 की लीड दिलाई. उन्होंने डायरेक्ट फ्लिक से गोल किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार ड्रैग फ्लिक से गोल गंवाया. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा, जिसने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है.  

news image

जीत की नायिका गोलकीपर सविता पूनिया रहीं, जिन्होंने कुल 9 बेहतरीन डिफेंस किए. वहीं, भारत के लिए एकमात्र और निर्णायक गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 अगस्त को अर्जेंटीना से होगा, जिसने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. 

news image

आपको बता दें कि हॉकी में दो क्वार्टर का खेल हो चुका है. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ बेहतरीन मौके बनाए, लेकिन वह गोल नहीं कर सकी. खेल के 9वें मिनट में वंदना कटारिया का शॉट पोस्ट पर लगते हुए बाहर निकल गया. ऑस्ट्रेलिया के पास भी गोल करने के मौके थे, लेकिन भारतीय डिफेंस को वह मात नहीं दे पाई. 


भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में कमाल का खेल खेला. दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा शुरुआती पांच मिनट तक काफी भारी रहा. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंडरों ने इस मौके को नाकाम कर दिया. फिर भारत को मैच के 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील कर भारत को 1-0 की लीड दिला दी. 

news image

तीसरे और चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया को कुल 6 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने इन मौकों को फिर से नाकाम कर दिया. हालांकि तीसरे क्वार्टर के 43वें एवं 44वें मिनट में भारत को भी स्कोर करने करने के मौके मिले. लेकिन नवनीत कौर और रानी रामपाल इसे भुना नहीं सकीं.