ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / sports / इतिहास रचने से चूकीं भारतीय महिला हॉकी टीम, मैच हारकर भी करोड़ों भारतीयों...

इतिहास रचने से चूकीं भारतीय महिला हॉकी टीम, मैच हारकर भी करोड़ों भारतीयों का जीता दिल, ब्रॉन्ज जीतने की उम्मीद बरकरार

04-Aug-2021 05:27 PM

DESK : टोक्यो ओलपिंक में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमिफाइनल में अर्जेंटीना से हार गईं हैं. गोल्ड जीतने का सपना भारतीय टीम का टूट गया है लेकिन अभी भी हिंदुस्तान को अपनी बेटियों से कांस्य पदक जीतकर वतन लौटने की उम्मीद बरकरार है. अर्जेंटीना जैसी धाकड़ टीम के सामने भारतीय महिला हॉकी टीम बेहद अच्छा परफॉरमेंस करते हुए इस मैच में आखिरी मिनट तक लड़ीं लेकिन टीम सेमीफाइनल का मुकाबला 2-1 से हार गई. 


सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम के खिलाफ काफी कड़ी टक्कर देकर भारतीय महिला टीम ने करोड़ों भारतीय का दिल जीत लिया. यह पहला मौका है, जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में इतना दूर तक सफर किया. सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद भी भारत का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में कांस्य पदक के लिए विरोधी टीम से भिड़ेगी. 


news image


इस मैच में भले ही भारतीय महिला हॉकी टीम सेमिफाइनल में अर्जेंटीना से हार गई लेकिन मैच के चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया ने गोल करने की कोशिश की मगर भारतीय टीम ने पेनल्टी कॉर्नर गंवा दिया और मैच अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत लिया. मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन तरीके से शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में भारत की गुरजीत सिंह ने गोल दाग दिया. गोल के बाद अर्जेंटीना ने काफी अटैकिंग खेल दिखाया, लेकिन भारतीय टीम शानदार डिफेंस करती रही है और अर्जेंटीना को कोई मौका नहीं दिया. दूसरे क्वार्टर के शुरुआत से ही अर्जेंटीना की टीम अटैक पर थी और एक मौका गंवाने के बाद उन्होंने पहला गोल किया और स्कोर को 1-1 से बराबर कर लिया.


news image


आपको बता दें कि कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को ग्रुप चरण में विश्व की नंबर-1 टीम नीदरलैंड के खिलाफ 1-5 से, जर्मनी के खिलाफ 0-2 से और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इसके बाद भी टीम का हौसला बरक़रार रहा और टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की. 


news image


इस मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जाने की उम्मीद बरकरार रखी. फिर ग्रेट ब्रिटेन ने आयरलैंड को हराया और भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई. जिसके बाद ओलंपिक शुरू होने से पहले विश्व रैंकिंग में नौंवें स्थान पर रही भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर-2 टीम ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया. जिसपर पूरे भारतीयों को गर्व है.


news image


मैच के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "एक चीज जिसे हम टोक्यो 2020 के लिए याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन. आज और पूरे खेलों में हमारी महिला हॉकी टीम ने धैर्य के साथ खेला और शानदार कौशल दिखाया. टीम पर गर्व है। आगे के खेल और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं."