ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / sports / IND vs AUS 3rd Test : ट्रेविस हेड-स्टीव स्मिथ के नाम रहा गाबा...

IND vs AUS 3rd Test : ट्रेविस हेड-स्टीव स्मिथ के नाम रहा गाबा टेस्ट का दूसरा दिन, बैकफुट पर टीम इंडिया

15-Dec-2024 01:59 PM

By First Bihar

DESK : भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में है। मुकाबले में दूसरे दिन (15 दिसंबर) का खेल समाप्त हो चुका है।  दूसरे दिन स्टम्प तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 405 रन बना लिए। अभी एलेक्स कैरी 45 और मिचेल स्टार्क 7 रन बनाकर नाबाद हैं। 


दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) ने शतकीय पारियां खेलीं। जबकि भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक पांच विकेट लिए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा के मैदान पर इससे पहले सात टेस्ट मैच खेले गए थे। इस दौरान भारतीय टीम को 5 में हार मिली और एक मुकाबला ड्रॉ रहा। गाबा में भारतीय टीम को इकलौती टेस्ट जीत जनवरी 2021 में मिली थी। तब उसने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था।


मालूम हो कि, इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला क‍िया था। हालांकि पहले द‍िन बार‍िश ने खेल में खनन डाली। लिहाजा पहले दिन महज 13.2 ओवर्स का ही खेल हुआ। इन 80 गेंदों के खेल के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों ने सधी बल्लेबाजी की और 28 रन बनाए। यानी पहले दिन कंगारू टीम को कोई नुकसान नहीं हुआ। 


इधर दूसरे दिन के खेल में जल्द ही भारत को शुरुआती सफलता मिल गई, जब उस्मान ख्वाजा ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा दिया. ख्वाजा ने तीन चौके की मदद से 21 रन बनाए। फिर बुमराह ने दूसरे ओपनर नाथन मैकस्वीनी (9 रन) को भी चलता कर दिया। मैकस्वीनी का कैच दूसरी स्लिप पर विराट कोहली ने लपका। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 37 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसे नीतीश कुमार रेड्डी ने तोड़ा। नीतीश ने मार्नस लाबुशेन (12) को दूसरी स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया।