Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
28-Nov-2019 06:33 PM
DESK : टीम इंडिया के सुपर-डुपर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सफलता का मुख्य कारण ही उनके करियर के लिए खतरा साबित हो सकता है। बुमराह को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अगर सफलता मिली है तो उसकी अहम वजह है उनका एक्शन। मगर विशेषज्ञों की माने तो जस्सी का यही एक्शन ही मुसीबत बन रहा है या उनके करियर को छोटा कर रहा है।
टीम इंडिया के फॉर्मर कैप्टन कपिल देव का मानना है कि बुमराह का गेंदबाजी एक्शन चोट को आमंत्रित करता है। एक स्पोर्ट्स चैनल को दिए इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा कि भारत का यह तेज गेंदबाज 140 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नियमित गेंद फेंकता है, लेकिन किसी तेज गेंदबाज का लंबा रनअप नहीं लेना चोट को आमंत्रित करना है।
दरअसल, बुमराह का गेंदबाजी एक्शन उनके पैर और कमर के निचले हिस्से पर अधिक दबाव डालता है और यह भी भविष्यवाणी की थी कि वह अक्सर चोटिल हो सकते हैं। कपिल देव ने कहा कि अगर गेंदबाजी तकनीकी है तो इसका भी ज्यादा प्रभाव पड़ता है।
गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के बाद बुमराह सिर्फ तीन मैचों में ही मैदान पर उतरे हैं। एक बार वेस्टइंडीज ए के खिलाफ और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वह मैदान पर उतरे थे। बुमराह फिलहाल चोट से उभर चुके हैं और अपने रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।